February 20, 2026

पांच बच्चे पैदा करें सिख वाले बयान को लेकर मचा बवाल, महिला आयोग ने लिया सख्त नोटिस

नई दिल्ली – दमदमी टकसाल मेहता के मुखी बाबा हरनाम सिंह धुम्मा के एक बयान को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। धुम्मा ने एक धार्मिक सभा में बयान दिया कि हर सिख परिवार पांच बच्चे पैदा करे। इस बयान की वीडिया सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। वहीं इस मामले को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी गंभीर नोटिस लिया है।

बच्चे संभाल नहीं सकते तो दमदमी टकसाल को दे दें
धुम्मा ने कहा कि अगर सिख परिवार पांच बच्चे संभाल नहीं सकते तो चार बच्चे दमदमी टकसाल को दे दें। हम उन बच्चों का पालन पोषण करेंगे और पढ़ाएंगे। उनको धार्मिक शिक्षा दी जाएगी। कुछ कौम के जत्थेदार होंगे, कुछ ग्रंथी और कुछ प्रचारक आदि तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर अभी से हम इसके प्रति गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में हम पंजाब में अल्पसंख्यक हो जाएंगे। पंजाब में 52 प्रतिशत सिख है बाकी लोग बाहर से आए हुए हैं। हमें अपनी कौम का भविष्य बचाने के लिए अधिक बच्चे पैदा करने होंगे। इसी के साथ धुम्मा ने कहा कि आज युवा नशे के शिकार हो रहे हैं, फिर भी लोग अपने बच्चों को नशे से बचाने के लिए डेरों में नहीं भेज रहे है। पहले डेरों पर भी शिक्षा दी जाती थी और लोग नशे से दूर रहते थे। उन्होंने कहा कि भविष्य बचाने के लिए सिखों को अपनी जनसंख्या बढ़ानी होगी।

महिला बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं
इस मामले को लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने बाबा धुम्मा के बयान की निंदा की है। लाली ने कहा कि बाबा धुम्मा सम्मानीय व्यक्ति है उनको इस तरह के बयान सभी पक्षों को ध्यान में रख कर ही देने चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि महिला कोई बच्चे पैदा करने की मशीन नहीं है जो पांच-पांच बच्चे पैदा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *