March 10, 2026

पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी के कहर से झुलस रहा

चंडीगढ़,  पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी के कहर से झुलस रहा है। आज संडे है और लोगों के लिए सावधानी भरी चेतावनी जारी हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 19 मई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गंभीर लू का अलर्ट है। इसके अलावा देश के दक्षिण राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों की बात करें तो पूर्व और मध्य क्षेत्र में तीन दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही नवजात बच्चों, बुजुर्गों और पुराने रोग के मरीजों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी है। यूपी, बिहार व पश्चिम राजस्थान में दो-तीन दिनों तक रात में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी गई है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें सोमवार से बुधवार तक ऑरेंज अलर्ट का ऐलान किया गया है। इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 और 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को घर के अंदर रहने की ही सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *