February 15, 2026

भारतीय हॉकी की दीवार पर उगेगी युवा टीम की फसल, पीआर श्रीजेश बने हेड कोच

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया के दिग्गज खिलाडी़ पीआर श्रीजेश को जूनियर पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह अब युवा टीम को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर श्रीजेश ने बीते दिन पैरिस ओलंपिक में कांस्य का तमगा जीतने के बाद हॉकी से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। 

भारत ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता और इसके साथ ही श्रीजेश ने हॉकी को अलविदा कह दिया। श्रीजेश लंबे समय से भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे हैं। श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में भी शानदार प्रदर्शन किया और विरोधी टीम के सामने दीवार बनकर खड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *