March 10, 2026

सुक्खू ने 19वें एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 19वें एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में पहली बार भाग लेने वाली हमारी महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचकर भारत का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय बेटियों की इस उपलब्धि पर समस्त देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *