March 11, 2025

सुक्खू ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल की ग्रेनेड विस्फोट में मृत्यु होने पर दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल बलवीर चंद की ग्रेनेड विस्फोट में मृत्यु होने पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा ज़िले के राजा का तालाब क्षेत्र से संबंध रखने वाले बलवीर चंद ने देश सेवा में अपने प्राण न्यौछावर किए हैं और उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी सम्वेदनाएं व्यक्त की हैं।