February 14, 2026

चलेट गाँव में चल रही श्रीमद भागवत कथा का आज समापन

दौलतपुर चौक, 14 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ): नगर पंचायत दौलतपुर चौक के नजदीक चलेट गाँव में चल रही श्रीमद भागवत कथा का आज समापन हो गया। शनिवार को कथावाचक साध्वी रजनी कृष्णा महाराज द्वारा संगीत मय भगवत का विधि विधान के साथ विश्राम हो गया। भागवत कथा का महत्व बताते हुए कथा वाचक साध्वी रजनी कृष्णा महाराज ने बताया की भागवत कथा को सुनने और उसको जीवन में लाने वाला व्यक्ति सदैव सुखी रहता है और उसके घर में सुख-शांति और धन-धान्य का प्रसार होता है। शनिवार सुबह हवन में भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति दी। इसके पश्चात भागवत कथा में भक्तजन भजनों पर खूब नाचे तथा भागवत जी की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस विचार के साथ की भागवत का फिर जल्द ही आगमन हो, विश्राम किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा में रमेश ठाकुर , मोहित ठाकुर , अनीता ठाकुर , मोनू ठाकुर सहित भारी संख्या में श्रद्दालुओं ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *