March 14, 2026

सिंगापुर, भारत से संभावित पर्यटकों के आगमन से उत्साहित है

सिंगापुर।  सिंगापुर, भारत से संभावित पर्यटकों के आगमन से उत्साहित है और वह अपने आतिथ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। कोविड महामारी से पहले सिंगापुर में 2019 में भारत से 14 लाख पर्यटक आए थे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद 2023 में यह आंकड़ा 11 लाख था। सिंगापुर पर्यटन बोर्ड (एसटीबी) में प्रदर्शनियों और सम्मेलनों के कार्यकारी निदेशक पोह ची चुआन ने बताया कि उनके मुंबई और दिल्ली में दो कार्यालय हैं। इनके साथ भारतीयों को सिंगापुर में छुट्टी मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सिंगापुर पर्यटकों और व्यापारिक यात्रियों के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है। इसके लिए 9,000 नए होटल कमरे को बढ़ाया जा रहा है। इस समय यहां लगभग 72,000 कमरे हैं। पोह ने कहा कि सिंगापुर व्यापारिक यात्रियों पर भी ध्यान दे रहा है, क्योंकि दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ रहा है और भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *