March 15, 2026

जिस भाषा का प्रयोग मेरे लिए किया उसके लिए उन्हें नमन : विक्रमादित्य

जिस भाषा का प्रयोग मेरे लिए किया उसके लिए उन्हें नमन : विक्रमादित्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा उम्मीदवार कंगना रणौत को विनम्र भाषा में जवाब दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रणौत जी हमारी बड़ी बहन हैं। मगर उन्होंने जिस भाषा व शब्दावली को इस्तेमाल कांग्रेस व मेरे लिए किया है. उसके लिए कोटि कोटि नमन । देवभूमि में इस तरह की भाषा का पहले कभी इस्तेमाल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या गए थे, लिहाजा प्रभु श्रीराम कंगना रणौत को सद्बुद्धि दें। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना मनाली को अपना घर बता रही हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि वे मनाली में स्थानीय मुद्दों पर बात करतीं। उन्होंने कहा कि मनाली ने बीते साल शताब्दी की भयावह आपदा को झेला है। उस समय कंगना ने क्या किया? बताना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ग्राउंड लोनिवि मंत्री बोले- कंगना जी हमारी बड़ी बहन, देवभूमि में इस भाषा का पहले नहीं हुआ इस्तामल जीरो पर मौजूद रह कर उन्होंने पतलीकूहल पुल पर रिकॉर्ड 48 घंटों में यातायात बहाल करवाया। आपदा से क्षतिग्रस्त लेफ्ट बैंक की बहाली का कार्य करवाया। दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से आपदा राहत के मुद्दे पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर मनाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि कंगना रणौत क्या खाती हैं, क्या पीती हैं? इससे किसी को कुछ लेना देना नहीं। वे मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं, लिहाजा उन्हें मंडी सदर, बल्ह, कुल्लू, मनाली, समेत समूचे मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर बहस करनी चाहिए। लोगों को बताना चाहिए कि मंडी के विकास के लिए उनका विजन क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *