December 21, 2025

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर करेंगे शादी

पंजाब की अमरीन कौर के साथ सात लेंगे फेरे

शिमला, हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह के पुत्र और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर से शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह की शादी पंजाब की अमरीन कौर से तय हुई है।

जानकारी के अनुसार उनकी शादी 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होनी तय हुई है। अमरीन कौर चंडीगढ़ सेक्टर दो के सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और सरदारनी ओपिंद्र कौर की पुत्री हैं। अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। बताया जा रहा है अमरीन विक्रमादित्य सिंह की पुरानी मित्र हैं।

बता दें कि विक्रमादित्य सिंह का पहले राजस्थान के उदयपुर के राजघराने की बेटी सुदर्शना सिंह के साथ विवाह हुआ था, जो किसी कारणवश ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों के बीच गत वर्ष तलाक हो गया था। सुदर्शना सिंह मेवात वंश की राजकुमारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *