June 7, 2026

प्रधानमंत्री ने एक्टर सलीम कुमार के निधन पर जताया दुख

कहा- यादगार अभिनय से अलग पहचान बनाई

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मलयालम एक्टर सलीम कुमार के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि सलीम कुमार ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कई तरह की भूमिकाओं में यादगार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कई तरह की भूमिकाओं में यादगार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। केरल राजभवन के आधिकारिक एक्स अकाउंट से जारी संदेश में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सलीम कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सलीम कुमार ने मिमिक्री कलाकार के रूप में अपने सफर की शुरुआत की थी और बाद में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता बनकर सिनेमा जगत में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिभा, बहुमुखी अभिनय और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संदेश में कहा कि अभिनेता, हास्य कलाकार, लेखक और निर्देशक के रूप में सलीम कुमार ने अपनी असाधारण प्रतिभा से लाखों लोगों के जीवन में खुशी और गर्मजोशी भरी। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *