February 21, 2026

पूरे देश में सस्ता हुआ पेट्रोल

दामों में कटाैती शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होगी

नई दिल्ली , मोदी सरकार ने अहम फैसले के तहत पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है। दामों में कटाैती शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पेट्रोल और डीज़ल के दाम 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है। रिपोर्ट के अनुसार ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल पर फिलहाल करीब 10 रुपए प्रति लीटर कमाई कर रही हैं जिसे वो ग्राहकों को पास कर सकती है। तेल कंपनियों ने आखिरी बार अप्रैल 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *