February 19, 2026

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल

चंडीगढ़: हरियाणा तथा पंजाब में विभिन्न स्थानों पर कड़ाके की ठंड जारी रही और दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा का नारनौल मंगलवार को राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.7 और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संगरूर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि फरीदकोट में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना, पटियाला और अमृतसर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.4, 8.9 तथा नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार, चंडीगढ़ में दिन में कड़ाके की ठंड रही और शहर में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन है, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है। हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर दिन में कड़ाके की ठंड रही।

अंबाला में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 14.5 डिग्री, करनाल में 13.2 डिग्री, रोहतक में 12.7 डिग्री और गुरुग्राम में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में पठानकोट शीतलहर की चपेट में रहा, जहां अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में भी दिन में कड़ाके की ठंड रही और अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पटियाला में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फरीदकोट में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *