February 16, 2026

महिला अधिकारों को लेकर जागरूकता बैठक का आयोजन

दौलतपुर चौक, 27 अप्रैल ( संजीव डोगरा): समेकित बाल विकास परियोजना के सौजन्य से स्थानीय नगर पंचायत में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सुपरवाईजर रजनी शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मजीत सिंह कंवर , पार्षद विनय कंवर , तृप्ता देवी , कविता रानी , आंगनवाडी कार्यकर्त्ता सीमा देवी , उर्मिला देवी , सुनीता देवी , सरोज कुमारी , ऊषा , सुदेश कुमारी सहित अन्य सदस्य ने भाग लिया। इस बैठक में लोगों को मोटे अनाज के महत्व के बारे में जागरूक करने के साथ साथ साथ महिलाओं को उनके संवेधानिक अधिकारों व उनके कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *