February 21, 2026

महिला दिवस पर 13 प्रमुख महिलाओं को स्वामी विवेकानंद महिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया

संदीप गिल, नंगल, भारत विकास परिषद भाखड़ा नंगल शाखा द्वारा महिला दिवस पर 13 प्रमुख महिलाओं को स्वामी विवेकानंद महिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद भाखड़ा नंगल शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नया नंगल में मनाया गया जिसमें नंगल की एस डी एम मैडम अनम ज्योत कौर पी सी एस का बतौर मुख्य अतिथि पहुंचने पर भरपूर स्वागत किया गया। इस मौके सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नया नंगल के डायरेक्टर वाई पी कौशल और स्वामी विवेकानंद भारत विकास परिषद ट्रस्ट नंगल के संस्थापक निदेशक ऐडवोकेट अशोक मनोचा के साथ भारत विकास परिषद भाखड़ा नंगल की समूची टीम ने मुख्य अतिथि अनम ज्योत कौर पी सी एस, एस डी एम नंगल के स्वागत के साथ स्वामी विवेकानंद महिला गौरव सम्मान भी भेंट किया। मैडम अनम ज्योत कौर पी सी एस, एस डी एम नंगल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता पर अपने विचार प्रगट किए और नंगल की 13 प्रमुख महिलाओं को स्वामी विवेकानंद महिला गौरव सम्मान दे कर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर भारत विकास परिषद भाखड़ा नंगल शाखा की ओर से एडवोकेट अशोक मनोचा संस्थापक निदेशक,अध्यक्ष जरनैल सिंह संधू, सचिव जगमोहन सिंह वालिया, कैशियर राज़ी छाबड़ा, डा अशोक शर्मा एक्स प्रेजिडेंट, कुलदीप कुमार सगी, दविंदर शर्मा, राजेश वासुदेव और सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नया नंगल के डायरेक्टर वाई पी कौशल, वी के सैनी मैनेजर, प्रिंसीपल निर्मल वासुदेव, संदीप गिल के अलावा सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *