February 19, 2026

फ्लाइओवर से नीचे आ गिरा ऑयल टैंकर, लगी आग

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां फ्लाईओवर से अचानक केरोसिन से भरा एक टैंकर नीचे गिर गया और उसमें आग लग गई। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ऑयल टैंकर ऊपर बने फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर गिरता है। टैंकर के गिरते ही उसमें भरा केरोसिन सड़क पर फैल जाता है और कुछ ही देर में टैंकर भीषण आग की चपेट में आ जाता है। गनीमत यह रही कि टैंकर को नीचे गिरते हुए लोगों ने देख लिया, जिससे वे तुरंत अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *