सोलन मॉल रोड पर नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
सोलन, कमल जीत: शूलिनी सेवा ट्रस्ट और टैगोर वनस्थली स्कूल ,कुठार द्वारा सोलन मॉल रोड पर नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। आज सोलन के मॉल रोड पर बच्चों द्वारा नाटक का शीर्षक ‘ड्रग फ्री लाइफ’ रखा गया और इसका उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों का सेवन करने से रोकना था। आज की युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ते जा रही हैं। नशा व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक नुकसान करता है। स्कूल के बच्चों और ट्रस्ट के स्वयंसेवकों द्वारा गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में टगोर वनस्थली स्कूल ,कुठार के अध्यापक रिपन कुमार, मनीष कुमार, रवि, संज्ञा मोजूद रहे नाटक में स्कूल के बच्चे सुनिधि, गणिका, गीतांजलि, प्रज्वल,किंजल, रेवा, खुशबू, प्रियांशी, पलक, सिद्धार्थ, सक्षम, सानवी, हर्षिता,हेमा, संस्कृति, गौरिका, अक्षिता, आरुषि, कनक, अनिरुद्ध, शौर्य, आकाश, नितिन, शुभ, सक्षम, वंशिका ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
नशा मुक्ति अभियान में मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक सूरज शानू जी और ट्रस्ट के स्वयं स्वयंसेवक अरमान,ओजस,रिशु, अक्षिता, अनमोल, अभीषेक,सृष्टि, तनवी, भूमिका, सानिया, निशिता, मान्या, शिवानी,मनीषा , शेयरॉन, दिव्यांका, सुमित, जतिन, दिव्यांशु, शुभी, सक्षम, यश, गणिका, सुहानी और सरगम मोजूद रहे और उन्होंने युवाओं से आग्रह किया नशे से दूर रहे और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाए।
