नवांशहर की नवजोत कौर ने फिजिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की
नवांशहर, जिला नवांशहर की नवजोत कौर ने फिजिक्स में मास्टर डिग्री हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान नवजोत कौर को एमएससी (भौतिकी) की डिग्री से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि नवजोत कौर के पिता हरिंदर सिंह निवासी गुरु नानक नगर, चंडीगढ़ रोड, नवांशहर एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। नवजोत कौर ने अपनी सफलता का राज अपने माता-पिता को बताया और कहा कि मुझे यह सफलता मेरे माता-पिता की कड़ी मेहनत से मिली है। इस खुशी के मौके पर पिता हरिंदर सिंह के घर और फोन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.। मां परमजीत कौर ने भावुक मन से कहा कि वह अपनी बेटी नवजोत कौर को अपने पिता हरिंदर सिंह की तरह सफल होते देखना चाहती हैं।
