July 4, 2026

लाई माह से रोहतक में राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षण होंगे शुरू

केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जुलाई 2026 से जिले के चयनित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न राष्ट्रीय महत्व के सांख्यिकीय सर्वेक्षण आयोजित किए जाएंगे।

इन सर्वेक्षणों के माध्यम से रोजगार, प्रवासन, उपभोक्ता मूल्य, ऋण एवं निवेश, कृषि परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी, जिससे जनहितकारी योजनाओं एवं विकास नीतियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

सर्वेक्षण प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा टैबलेट आधारित डिजिटल प्रणाली से किया जाएगा।
नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा उसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए होगा।

जिला प्रशासन की अपील:
यदि आपका परिवार या संस्थान सर्वेक्षण के लिए चयनित है, तो सर्वेक्षण अधिकारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी देकर सहयोग करें। आपका सहयोग ही बेहतर योजनाओं और प्रभावी जनकल्याणकारी नीतियों का आधार बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *