June 12, 2026

यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शताब्दी रॉय सहित टीएमसी के 19 बागी सांसदों के नाम सामने आए

नई दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर राजनीतिक संकट गहराता नजर आ रहा है। पार्टी के 20 में से 19 सांसदों ने कथित तौर पर अलग होने का मन बना लिया है और 18 मई को अपने नामों की सूची लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को सौंप दी है। इसे पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से अलग गुट को मान्यता देने की मांग की है। दल-बदल कानून के तहत किसी भी विभाजन को वैध बनाए रखने के लिए दो-तिहाई सांसदों का समर्थन जरूरी होता है और 19 सांसदों का आंकड़ा इस शर्त को पूरा करता बताया जा रहा है। टीएमसी नेतृत्व के लिए यह घटनाक्रम बड़ा झटका माना जा रहा है। यदि यह टूट औपचारिक रूप लेती है तो संसद में पार्टी की ताकत पर सीधा असर पड़ सकता है।

स्पीकर को भेजे गए 19 सांसदों के नाम

  1. काकोली घोष दस्तीदार, 2. शताब्दी रॉय, 3. बापी हलदर, 4. डॉ. शर्मिला सरकार, 5. प्रसून बंद्योपाध्याय,6. जगदीश बर्मा बसुनिया, 7. असित कुमार मल, 8. अरूप चक्रवर्ती, 9. रचना बनर्जी, 10. सायोनी घोष, 11. खलीलुर्रहमान, 12. अबू ताहिर खान, 13. यूसुफ पठान, 14. मिताली बैग, 15. माला रॉय, 16. कालीपद सोरेन, 17. दीपक अधिकारी, 18. जून मालिया,19. पार्थ भौमिक

इन नामों में यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शताब्दी रॉय जैसी चर्चित हस्तियां भी शामिल हैं। फिलहाल सभी की नजरें लोकसभा अध्यक्ष के अगले कदम और बागी सांसदों की आगे की राजनीतिक रणनीति पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *