February 21, 2026

नड्डा ने हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा की सीट से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा के सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने गुजरात से उच्च सदन के लिए दोबारा चुने जाने पर अपनी पुरानी सीट से इस्तीफा दे दिया है। नड्डा ने सोमवार को सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा जिसे स्वीकार कर लिया गया। नड्डा का हिमाचल प्रदेश की सीट पर कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा था, लेकिन उन्होंने आज ही इस सीट से इस्तीफा दे दिया। भाजपा नेता को गत 20 फरवरी को गुजरात से उच्च सदन के लिए चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *