February 21, 2026

सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर द्वारा संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा कल बड़सर में : लखनपाल

रजनीश,हमीरपुर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन से प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की बड़सर टीम द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़सर मे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कल किया जा रहा है। बड़सर के विधायक आई डी लखनपाल ने कहा कि यह शिविर बड़सर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास आयोजित किया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर मे जनता को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्त जांच की जाएगी। इस दौरान
मरीजों को नि:शुल्क उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी किया जाएगा। बड़सर के विधायक लखनपाल ने कहा कि इसमें सभी सादर आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *