June 17, 2026

आग का गोला बनी चलती बस, जिंदा जल गए 6 यात्री

गाजीपुर : मरदह क्षेत्र के महाहर धाम के पास बारात की मिनी बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार को छू जाने से मिनी बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और छह लोगों की जिंदा जलने से माैत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पता चला है कि बस सीएनजी थी। इस मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *