September 21, 2026

पिंजौर स्थित यादविंद्र गार्डन में दो दिवसीय वैसाखी मेले का विधायक कालका ने किया शुभारंभ

श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने मेले मुख्य अतिथि के रूप में करी शिरकत

कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में पिंजौर के यादविंद्र गार्डन में दो दिवसीय वैसाखी मेले का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मेले को रंग-बिरंगा और आनंदमय बना दिया।

मेले में रंगोली, भाषण (एक्सटेम्पोर), फेस पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, समूह नृत्य, स्लोगन लेखन, हस्तलेखन, समूह गायन, चित्रकला, वेस्ट से बेस्ट और मेहंदी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में बच्चों और दर्शकों ने पूरे दिन भर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरताज ने अपनी जोशीली प्रस्तुति से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी।

मेले परिसर में विभिन्न खाद्य और उपभोक्ता वस्तुओं की दुकानें लगाई गई हैं, जो दर्शकों को विविध अनुभव प्रदान कर रही हैं। जिसमें और अधिक स्कूल प्रतियोगिताएं, स्टॉल प्रदर्शनी और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, 13 अप्रैल को प्रसिद्ध पंजाबी गायिका रूपिंदर हैंडा लाइव प्रस्तुति देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *