February 21, 2026

अनंत अंबानी की बेशकीमती घड़ी के दीवाने हुए मार्क जुकरबर्ग, करोड़ों में है कीमत

जामनगर : देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले प्री-वेडिंग समारोह चल रहा है। इस समारोह ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा हुआ है। इस समारोह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें मार्क जुकरबर्ग अनंत अंबानी की हाथ की घड़ी देखकर हैरान हो रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मार्क जुकरबर्ग और अनंत अंबानी बातचीत कर रहे हैं. वहां पर मार्क जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला चान जुकरबर्ग समेत कई और भी लोग खड़े हैं. तभी जुकरबर्ग की नजरें अनंत की कलाई में बंधी घड़ी पर जाती है, फिर सब उस घड़ी के बारे में ही चर्चा करने लगते हैं। बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी ने जो घड़ी पहनी है, वह Richard Mille की है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 14 करोड़ रुपये है। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब अनंत अंबानी ने इतनी कीमती घड़ी पहनी हो। इससे पहले वह अप्रैल महीने में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) के पहले दिन एंट्री की थी तब भी उनकी घड़ी मीडिया की सुर्खियां बनी थी। तब अनंत अंबानी ने पैटेक फिलिप्पे की रिस्ट वॉच पहन रखी थी। इसकी कीमत 18 करोड़ रुपए बताई गई थी। बताया जाता है कि इस घड़ी को बनाने में 100,000 घंटे का समय लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *