प्रधानमंत्री मोदी से कई गेमिंग क्रिएटर्स की मुलाकात, क्रिएटर्स ने बताया उनका दृष्टिकोण
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यस्तता साफ नजर आ रही है। इस सबके बीच पीएम मोदी लगातार मीडिया को साक्षात्कार भी दे रहे हैं। वहीं इस सब से समय निकालकर पीएम मोदी ने कई प्रमुख गेमिंग क्रिएटर्स से हाल ही में मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद इन गेमिंग क्रिएटर्स ने कहा कि उनका दृष्टिकोण देश में “गेमिंग में क्रांतिकारी बदलाव” लाने वाला है। पीएम मोदी ने अनिमेष अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायल धरे, नमन माथुर और अंशू बिष्ट जैसे गेमिंग क्रिएटर्स से मुलाकात की और ई-गेमिंग उद्योग के उदय पर चर्चा की। बता दें कि भारत में इस समय 45-55 करोड़ खिलाड़ियों का एक विशाल गेमिंग दर्शक वर्ग है।
