February 13, 2026

उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार को दिया झटका, सोलर पॉलिसी पर लगाई रोक

नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल सरकार को एक और बड़ा झटका दिया है। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की सोलर पॉलिसी पर रोक लगा दी है। बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले ही एक प्रेस कांफ्रेंस कर सोलर पॉलिसी का ऐलान किया था। केजरीवाल ने कहा था कि सोलर पॉलिसी से दिल्ली के बिजली के बिल जीरो हो जाएंगे।

बता दें कि दिल्‍ली सरकार ने नई सोलर नीति लागू करने का ऐलान किया था। इसके तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने वाले लोगों को फ्री बिजली मुहैया कराने की तैयारी थी।

गौर हो कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार खुद को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति की झंडाबरदार बताती है। इसके अलावा केजरीवाल सरकार जिस एक चीज के लिए अपनी पीठ थपथपाने से गुरेज नहीं करती, वो है बिजली का बिल। दिल्ली में फिलहाल 200 यूनिट की बिजली खर्च करने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *