February 20, 2026

पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति तार-तार हो गई

फगवाड़ा,  शिव सेना पंजाब ने नंगल में विश्व हिन्दू परिषद नेता की दिन दिहाड़े अंजाम दी गई हत्या की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा एवं इन्द्रजीत करवल ने कहा कि नंगल शहर में विहिप नेता विकास प्रभाकर की जिस तरह से दिन दहाड़े स्कूटरी सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या की है और फरार होने में सफल हुए हैं, उससे साफ है कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति तार-तार हो गई। खास तौर से भगवंत मान सरकार के सत्ता में आने के बाद हिन्दू नेताओं की जान खतरे में है। अनेकों हिन्दू नेताओं की निर्ममता पूर्वक हत्या हो चुकी है। किसी भी आरोपी को पंजाब सरकार अब तक सजा नहीं दिला पाई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जब पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हो तो दिन दिहाड़े किसी हिन्दू नेता को टारगेट करके हत्या जैसी संगीन वारदात को सफलता से अंजाम देकर फरार हो जाना साबित करता है कि हत्यारों में पुलिस और सरका का कोई खौफ नहीं है। उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्रालय से पंजाब की नाजुक कानून व्यवस्था का सख्त संज्ञान लेने की मांग भी की। इ
स दौरान शिव सेना पंजाब के प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा, प्रदेश सचिव रवि दत्त, सुनील जलोटा, विनोद गुप्ता, मनोज शर्मा के अलावा सिटी प्रधान अंकुर बेदी एवं व्यापार सेल के प्रधान अशोक आहूजा ने भी हिन्दू नेता विकास प्रभाकर की हत्या को कायरतापूर्ण कृत्य बताते हुए हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस अवसर पर मनोज टण्डन, लल्लन, अमन, काला, अश्वनी शर्मा, राहुल, कुलवीर सिंह, अमन काला, रिंकू, ऐरी, गौरव कंडा, पंकज, भीम, सोनू, रजत अरोड़ा, डिंपी दारा, रणजीत बावा आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *