January 27, 2026

श्रम विभाग ने प्रदेश में 127 श्रमिक कैंटीन का सफल संचालन शुरू कर दिया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा श्रमिकों को सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से c के तहत श्रम विभाग ने प्रदेश में 127 श्रमिक कैंटीन का सफल संचालन शुरू कर दिया है। इन कैंटीन पर केवल 10 रुपये में भोजन मिलेगा। इन 127 कैंटीनों में से 52 बेस कैंटीन हैं, जिनमें रसोई की व्यवस्था है। जहां भोजन पकाया जाता है और भोजन परोसा भी जाता है। शेष 75 कैंटीन केंद्रीय रसोई में पकाया जाने वाला भोजन प्रदान करेंगी, जहां से 39 वैन और 9 ई-रिक्शा द्वारा आवंटित स्थलों पर भोजन वितरित किया जाएगा। इन कैंटीन पर न केवल किफायती दामों पर भोजन उपलब्ध होगा, बल्कि यहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सदस्यों को रोजगार भी मिलेगा। कैंटीनों से 52 स्वयं सहायता समूह जुड़े हुए हैं और इन समूहों के लगभग 488 सदस्य कैंटीन के संचालन में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *