February 11, 2026

केजरीवाल का दावा, ‘अगर मोदी जीते तो अमित शाह होंगे पीएम, योगी को भी दो महीने में निपटाएंगे’

नई दिल्ली – तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सियासी रण में कूद पड़े है। आम आदमी पार्टी के दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया कि मोदी ने बहुत प्रताड़ना दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वन नेशन वन लीडर नामक खतरनाक मिशन चालू रख रखा है। वह विपक्ष के सारे नेता को निपटा देंगे और उनकी राजनीति खत्म कर देंगे। आज वह विपक्ष के सारे नेताओं को जेल भेज दिया। उत्तर से दक्षिण तक के कई नेताओं को जेल में बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ये चुनाव जीत गए तो ये सीएम योगी आदित्यनाथ को दो महीने में निपटा देंगे। ये शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, वसुंधरा राजे का करियर खत्म कर दिया। ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि ये तानाशाह देश के सभी नेताओं को खत्म कर देंगे। इसलिए मैं आज आपसे भीख मांगने के लिए आया हूं कि मेरे देश को बचा लो। मैं सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे 20 दिन दिए हैं। मैं देश में बचाने के लिए पूरे देश का भ्रमण करूंगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ना है तो केजरीवाल से सीखो। एक बार मेरे हाथ एक ऑडियो हाथ लगी। एक मंत्री किसी दुकानवाले से 5 लाख रुपये मांग रहा था। ये बात किसी विपक्ष को नहीं पता था, मीडिया को नहीं पता था। मैंने उसे पार्टी से निकाल दिया। इसी तरह पंजाब का एक मंत्री भी इसी भ्रष्टाचार में शामिल था। मैंने उसे पार्टी से निकाल दिया। इस दौरान हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के पहुंच जाने से अंदर खचाखच भीड़ हो गई। इसको देखकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह प्रेस कांफ्रेंस नहीं बल्कि रैली बन गई। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच हैं। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लोगे, सोच को कैसे करोगे। बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “अबकी बार 400 पार नहीं, अबकी बीजेपी का बेड़ा पार।” उन्होंने कहा कि आप विपक्ष के नेताओं को अंदर करके जीतना चाहते हो। लेकिन जनता सच जानती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदान तक अब 12 नहीं 18 घंटे काम करें। उन्होंने कहा कि 4 जून को आम आदमी पार्टी के बिना केंद्र में सरकार नहीं बन पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *