March 10, 2026

भारतीय खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और भारत अब तक 10 पदक जीत चुका है

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चीन के होंगजाउ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज 10 मीटर एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश सिंह तोमर को बधाई दी है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की है कि भारतीय खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और भारत अब तक 10 पदक जीत चुका है। मुख्यमंत्री ने आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *