इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता और उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन की कार दुर्घटनाग्रस्त
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में दिल्ली नेशनल हाईवे पर इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता और उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सिंगर पवनदीप राजन और उनके 2 साथी घायल हो गए। तीनों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया है। पवनदीप राजन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके दोनों पैर और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है. ये सभी उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे थे।
