December 27, 2025

भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा मेहुल चौकसी

बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी मेहुल चौकसी बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी 12 अप्रैल को एक अस्पताल में अरेस्ट हुआ है। रिपोर्ट की मान्य तो मेहुल चौकसी की गिरफ्तारी भारतीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर की गई है।

एनफोर्समेंट डिपार्मेंट और सीबीआई ने मेहुल चौकसी की प्रत्यर्पण की कोशिश की है। हालांकि कुछ दिनों से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। चौकसी को भारत लाने की कोशिश अब जल्द से शुरू होगी। प्रत्यर्पण से बचने के लिए मेहुल चौकसी अभी बेल्जियम की अदालत में कानून सहारा ले सकता है। इस पूरी प्रक्रिया में कुछ इस समय लग सकता है।

जानकारी के मुताबिक सितंबर 2024 में मेहुल चौकसी की प्रत्यर्पण के लिए बेल्जियम से भारत सरकार ने अनुरोध किया था। मेहुल चौकसी की वकीलों ने उस समय कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वह ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं। बीमारी के कारण बताकर उसे समय में चौकसी का प्रत्यर्पण नहीं हो सका था। इसके बाद ईडी अधिकारियों ने कोर्ट को बताया था कि भारत में भी मेहुल का इलाज किया जा सकता है। प्रत्यर्पण के अनुरोध के बाद ही बेल्जियम पुलिस मेहुल चौकसी को गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *