September 23, 2026

भारत और यूरोपीय संघ ने द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर व्यापक चर्चा की

नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ ने भारत में रक्षा क्षेत्र की संयुक्त परियोजनाओं और सह उत्पादन के अवसरों तथा यूरोपीय रक्षा कंपनियों की भागीदारी पर चर्चा की है।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यूरोपीय आयोग के रक्षा एवं अंतरिक्ष आयुक्त एंड्रियस कुबिलियस के साथ शुक्रवार को यहां बैठक की।

उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संपर्क और सूचना साझा करने पर बातचीत की। दोनों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों , संसाधनों की संभावनाओं , विशेष रूप से भारत में संयुक्त परियोजनाओं और सह-उत्पादन के अवसरों में यूरोपीय रक्षा कंपनियों की भागीदारी पर भी बात की।

उन्होंने यूरोपीय संघ के स्थायी सहयोग और अन्य यूरोपीय विकास परियोजनाओं में भारतीय भागीदारी के तौर-तरीकों पर विचार किया। श्री एंड्रियस कुबिलियस इन दिनों भारत के दौरे पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *