March 12, 2025

वजन कम करना है तो इन टिप्स पर करें अमल

1 min read
नियमित रूप से व्यायाम करना अपनी आदत बनाएं

अगर आप भी मोटापे को कंट्रोल में करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कैलोरी काउंट पर नजर बनाकर रखनी पड़ेगी। एक्स्ट्रा कैलोरी गेन करने पर आपको उसके समान ही वर्कआउट करना चाहिए। रोजाना एक्सरसाइज करें।

आधुनिक समय में लोग जंक फूड पर अधिक निर्भर हैं। जंक फूड के ज्यादा सेवन से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने लगता है। ऐसे में अगर आपका भी वजन बढ़ गया है तो आप इन उपायों को आजमा सकते हैं।

आजकल अत्यधिक आराम, तनाव, गलत खानपान से मोटापे की समस्या होने लगती है। एक बार वजन बढ़ने के बाद उसे कंट्रोल करना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। वजन कम करने के लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। इसके अलावा खानपान और रहन-सहन में भी सुधार करना पड़ता है। आधुनिक समय में लोग जंक फूड पर अधिक निर्भर हैं। जंक फूड के ज्यादा सेवन से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने लगता है। ऐसे में अगर आपका भी वजन बढ़ गया है तो आप इन उपायों को आजमा सकते हैं।

कैलोरी काउंट करें

अगर आप भी मोटापे को कंट्रोल में करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कैलोरी काउंट पर नजर बनाकर रखनी पड़ेगी। एक्स्ट्रा कैलोरी गेन करने पर आपको उसके समान ही वर्कआउट करना चाहिए। रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे कैलोरी काउंट को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। फास्ट फूड से बचें क्योंकि इसमें अधिक कैलोरी होती है।

यह भी पढ़ें पपीता – अनावश्यक वजन को कम करने के साथ साथ पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत

फाइबर युक्त भोजन लें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, फाइबर रिच फूड्स खाने बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। फाइबर रिच फूड्स खाने से बार-बार खाने की आदत से बच जाएंगे। फाइबर रिच फूड्स में आप हरी सब्जियां, फल, भरपूर सलाद, बीन्स, साबुत अनाज और दालें शामिल करती हैं। फल और सलाद का सेवन खाना खाने से पहले करें ना कि खाने के साथ। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

व्यायाम है जरूरी

हालांकि रोजाना एक्सरसाइज करने से आप हेल्दी रहते हैं। इसलिए कम से कम 5 दिन 30 मिनट के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। तेजी से वजन घटाने के लिए आपको एक्सरसाइज अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। एक्सरसाइज के तौर पर आप साइकिलिंग, ब्रिस्क वॉकिंग, स्टेयर्स क्लाइम्बिंग (सीढ़ी चढ़ना) फास्ट वॉकिंग आदि कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – चेहरे की त्‍वचा में कसाव भर देंगी ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां

रोजाना 6 से 8 घंटे सोएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा और कम सोने के कारण भी ज्यादा वजन बढ़ने लगता है। रोजाना 6 से 8 घंटे सोने से आप सेहतमंद बने रहते हैं। इसलिए रोजाना पर्याप्त और अच्छी नींद जरूर लें। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। वहीं अच्छी नींद लेने से आप तरोताजा महसूस करते हैं। सौजन्य- रजनी