March 14, 2026

होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज

सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को रंगों के त्यौहार की शुभकामनाएं दी।

होली के खास दिन पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की गालियां रंगीन रंगों से सजी नजर आयी। बॉलीवुड सितारों ने एक-दूसरे और अपने परिवारवालों के साथ जमकर होली खेली। होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को रंगों के त्यौहार की शुभकामनाएं दी। चलिए देखते हैं किसने किसके साथ और कैसे होली का त्यौहार मनाया।टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की जोड़ी जल्द ही फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाली है। ऐसे में इस बार की होली दोनों ने साथ में मनाई। इस दौरान अभिनेत्री दिशा पाटनी भी वहां मौजूद थी। अक्षय, टाइगर और दिशा ने जमकर एक-दूसरे के साथ मस्ती की। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो शेयर किया है, जिसमें तीनों सितारे रंगों से खेलते नजर आ रहे हैं।कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। ये होली पति-पत्नी के तौर पर दोनों की पहली होली है। जोड़े ने चेहरे पर गुलाब लगी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें वे एक-दूसरे के साथ खुश नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *