February 16, 2026

नशा माफिया पर लगाम लगाये हिमाचल सरकार : एन के पन्डित

अजय सूर्या, मंडी : मण्डी कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एन के पन्डित ने मण्डी से जारी मीडिया को दिए बयान में कहा की नशा माफिया पर हिमाचल की सुक्खू सरकार तुरंत लगाम लगाये।
एन के पन्डित ने मण्डी सदर एस डी एम के ऊपर जो हमला हुआ है उसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा की अधिकारी तो अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करते है, ऐसे में प्रदेश सरकार का भी यही कर्तव्य बनता है की उनकी सुरक्षा में कोई चूक न हो और खनन माफिया, नशा माफिया, बन माफिया और शराब माफिया के ऊपर सख्त कड़ी करवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मण्डी एस डी एम सदर के ऊपर जो हमला किया है उनकी जाँच करके हिमाचल की सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई करे।
मण्डी सदर कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रवक्ता एन के पन्डित ने मीडिया से बातचीत करते हुए हिमाचल पुलिस को भी नसीहत दी है की वो बिना मतलब के गाडी मालिकों और चालकों को चालान का रोब दिखा कर धमकाने का प्रयास करती है जो उचित नहीं है और पुलिस केवल खाकी वर्दी का रोब दिखाती है। अच्छा होता की हिमाचल पुलिस चालान की तरफ ध्यान न देकर चिट्टे के खिलाफ एक्शन लेती तो जनता की नज़रों में भी पुलिस की इज्जत होती। एन के पन्डित ने युवाओं से भी अपील की है की वो नशा छोड़कर खेल, जिम, योगा पर ध्यान दें। एन के पन्डित ने माता पिता से भी अनुरोध किया की वो भी अपने बच्चों पर पैनी नज़र रखे और उनको गाइड करें की वो भी नशा छोड़कर खेलों की तरफ ध्यान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *