October 18, 2024

चालू शैक्षिक वर्ष से राज्य के विद्यार्थी पढ़ेंगे चार महान खिलाडिय़ों की जीवनी: हरजोत सिंह बैंस  

1 min read

बलबीर सिंह सीनियर, मिल्खा सिंह, गुरबचन सिंह रंधावा और कौर सिंह की जीवनी नौवीं और दसवीं की शारीरिक शिक्षा पाठ्यपुस्तक में शामिल  
राज घई, चंडीगढ़, 16 अप्रैल:

पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को आज के समय के अनुसार शिक्षा मुहैया करवाने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी ताकत को साबित करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से विद्यार्थियों को पंजाब राज्य से संबंधित चार महान खिलाडिय़ों की जीवनी पढ़ाई जाएगी। उक्त जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी। स. बैंस ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और पंजाब को खेल में फिर से अग्रणी बनाने की वचनबद्धता पर चलते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पंजाब के महान खिलाडिय़ों की जीवनी को स्कूली पढ़ाई का सिलेबस बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार पंजाब के चार महान खिलाडिय़ों की संक्षिप्त जीवनी शारीरिक शिक्षा विषय की पाठ्यपुस्तकों में शामिल की गई है, जिन खिलाडिय़ों की जीवनी स्कूल सिलेबस में शामिल की गई है उन्होंने पंजाबियों का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया।  शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि इस बार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शारीरिक विषय की नौवीं कक्षा की किताब की पाठ्यपुस्तक में तीन बार के ओलम्पिक्स गोल्ड मैडल हॉकी ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर, ‘फ्लाइंग सिख’ के तौर पर मशहूर हुए महान एथलीट मिल्खा सिंह और एशियन चैंपियन मुक्केबाज़ कौर सिंह और शारीरिक शिक्षा की दसवीं कक्षा की किताब की पाठ्यपुस्तक में भारत के पहले अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त ओलम्पियन एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा की जीवनी शामिल की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *