गजल गायक पंकज उदास का निधन
संदीप गिल, गजल गायक पंकज उदास का आज 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने लंबी बीमारी से लड़ते हुए आज आखिरी सांस ली। पंकज की बेटी नायाब उदास ने पोस्ट करके बताया ‘बहुत दुख के साथ बताया जा रहा है कि उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे व उनका निधन हो गया है।’ बता दें कि पंकज उदास को पद्म श्री अवार्ड से नवाजा गया था। उनके निधन की खबर से उनके चाहने वालों में दुख की लहर दौड़ पड़ी है।
