April 30, 2026

एग्जिट पोल: असम में हिमंता बिस्वा सरमा फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

नई दिल्ली, असम के एग्जिट पोल के अनुमानों ने राज्य की सियासत की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। विभिन्न एजेंसियों के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। 7 प्रमुख एग्जिट पोल के औसत रुझानों में भाजपा गठबंधन को 80 से 100 सीटों के बीच बढ़त मिलती दिख रही है, जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त है।

मैट्रिज के सर्वे के अनुसार, भाजपा को 85 से 95 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 25 से 32 सीटों तक सीमित रह सकता है। अन्य दलों को 6 से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं आजतक एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को और मजबूत स्थिति में दिखाते हुए 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं।

अन्य एग्जिट पोल एजेंसियों के आंकड़े भी इसी ट्रेंड की पुष्टि करते हैं। जेबीसी-टाइम्स नाउ के अनुसार भाजपा 88 से 101 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस 23 से 33 सीटों के बीच रह सकती है। पीपल्स पल्स ने भाजपा को 83 से 91 सीटें और कांग्रेस को 23 से 31 सीटें मिलने की संभावना जताई है। पोल डायरी के अनुमान में भाजपा 86 से 101 सीटों के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि कांग्रेस 15 से 26 सीटों तक सिमट सकती है।

चाणक्य स्ट्रैटेजीज ने भाजपा को 88 से 98 सीटें और कांग्रेस को 22 से 32 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं पी-मार्क्यू के सर्वे में भाजपा को 82 से 94 सीटें और कांग्रेस को 30 से 40 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। अन्य दलों को लगभग सभी सर्वे में सीमित सफलता मिलती दिखाई दे रही है।

इन एग्जिट पोल के रुझानों से यह संकेत मिल रहा है कि राज्य में भाजपा का जनाधार अभी भी मजबूत बना हुआ है और पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी कर सकती है। दूसरी ओर, कांग्रेस के लिए यह चुनाव अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन न करने का संकेत दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *