December 27, 2025

ऊर्जा मंत्री ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारी के परिवार को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक सौंपा  

शिवालिक पत्रिका, चंडीगढ़, 29 अप्रैल: पंजाब के ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पी.एस.पी.सी.एल. के कम्पलैंट हैंडलिंग बाइक (सी.एच.बी.) कर्मचारी विकास वर्मा के परिवार को 5 लाख रुपए सहायता राशि के तौर पर दिए। ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने मृतक विकास वर्मा की पत्नी रेणू वर्मा और पारिवारिक सदस्यों को सहायता राशि का चैक सौंपने के बाद में कहा कि ठेका आधारित कर्मचारी केंद्रीय ज़ोन लुधियाना में कार्यशील था और उसने साल 2018 में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से अपनी जान गंवा ली थी। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. के मृतक कर्मचारी के परिवार के साथ हमदर्दी भरा व्यवहार अपनाते हुए यह सहायता राशि दी गई है। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्यों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।  
—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *