16 अप्रैल को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
सुंदरनगर, \
सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल सुंदरनगर ई. राजन गौर ने जानकारी दी कि विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत आने वाले विद्युत अनुभाग पुंघडु में बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा।
इस कारण वीरवार, 16 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक पुंघ, पुंघड़ु, सिहली, बानगलू, नाल, गुगाहन, आरनकोठी, मजेहरा आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम या अन्य परिस्थितियों के अनुसार कार्य में आवश्यक परिवर्तन भी संभव है। सहायक अभियंता ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
