December 27, 2025

शिक्षा खंड सूंडला में हुआ हिमाचल प्रदेश प्राईमरी अध्यापक फेडरेशन का चुनाव

पवन भारद्वाज, तेलका चंबा: कल हिमाचल प्रदेश प्राईमरी टीचर फेडरेशन के खंड इकाई शिक्षा खंड सूंडला के चुनाव सूंडला में संपन्न हुए। चुनावों में 137 अध्यापकों ने चुनाव में भाग लिया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कुल 136 वैध मत पड़े। जिसमें दीपराज जेबीटी को 85 मत प्राप्त हुए जबकि रमेश कुमार को 35 मतों से संतोष करना पड़ा। दीप राज को 34 मतों से विजय घोषित किया गया। महा सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार निर्विरोध चुने गए। महिला विंग में कार्यकारिणी के सभी सदस्य निर्विरोध चुने गई। रीना कुमारी अध्यक्ष पद , सुषमा देवी महासचिव तथा ऊषा देवी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। सदन में विगत 3 वर्षों का लेखा जोखा भी रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *