February 20, 2026

चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस, मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया

नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। उससे पहले आज चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं का खड़े होकर अभिनंदन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह सभी जी7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोपीय संघ के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है। उन्होंने कहा कि, चुनाव हमें एक महीने पहले खत्म कर देना था। इतनी गर्मी में नहीं करना चाहिए था। ये हमारी पहली लर्निंग है।

दूसरा फेक नैरेटिव से लड़ने का। हमने सोचा था कि देश की सीमाओं से बाहर हमले होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं आरोपों पर उन्होंने कहा कि आजकल इल्जामातों का दौर बुलंद है तलखियों का बाजार गर्म है मंजूर है इल्जाम लगाओ मगर शर्त इतनी है सबूत साथ हों। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने सोशल मीडिया पर आलोचना और उसमें आयोग को ‘लापता जेंटलमेन’ नाम दिए जाने का भी जवाब दिया। राजीव कुमार ने निर्वाचन आयुक्तों को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा ‘लापता जेंटलमेन’ नाम दिए जाने के संदर्भ में कहा कि ‘हम हमेशा यहीं थे, कभी नदारद नहीं रहे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *