एसडीएम के माध्यम से डीसी को भेजा पत्रकारों पर हमले के दोषियों को दंडित करने का मांगपत्र।
गगरेट/सुखविंदर /3 मई/: – ऊना के मैहतपुर में पत्रकारों की टीम पर हुए हमले की सर्वत्र निंदा की जा रही है तथा पत्रकार सुरिन्द्र शर्मा को चोटिल करने वाले तत्वों को दंडित करने की मांग उठाई गई है। दौलतपुर चौक प्रेस क्लब ने इस बारे विशेष बैठक का आयोजन किया जिसमें सर्वसम्मति से पत्रकारों पर हुए हमले की कड़ी भर्त्सना की तथा उन तत्वों को सख्त सजा देने की मांग सरकार व ऊना जिला प्रशासन से की। इस अवसर पर एक मांग पत्र एसडीएम गगरेट सौमिक गौतम के माध्यम से जिलाधीश ऊना राघव शर्मा को प्रेषित किया जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग व गुंडा तत्वों के विरूद्ध जल्द सख्त कार्यवाही की मांग की गई।इस अवसर पर राकेश कुमार उपाध्यक्ष, सुखविंदर सिंह , राजेन्द्र पण्डित, जगमोहन, गुरदेव कुमार आदि भी उपस्थित रहे ।
