July 29, 2026

पाकिस्तान से आयात-निर्यात पर पूरी तरह प्रतिबंध

नई दिल्ली: भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रकार के सामानों के सीधे या किसी भी तरह से आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से 2 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय विदेशी व्यापार पॉलिसी 2023 में संशोधन कर लिया गया है। इस रोक के तहत अब पाकिस्तान से आने वाले किसी भी उत्पाद चाहे वह सीधे आयात हो या किसी तीसरे देश के जरिए परोक्ष रूप से हो इन सभी आयातों पर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध विदेश व्यापार नीति 2023 में नए प्रावधान के रूप में जोड़ा गया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने इस अधिसूचना में स्पष्ट किया कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लिया गया है। विदेश व्यापार नीति में जोड़ा गया नया खंड “पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध” के अंतर्गत कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *