December 22, 2025

मुख्यमंत्री द्वारा एन. आर. आईज़ की ज़मीन का रिकार्ड और शिकायतों का पता लगाने के लिए वट्टसऐप नंबर 9464100168 की शुरुआत

आम लोगों की शिकायतें सुलझाने के लिए एक और नंबर 8194900002 की शुरुआत
राज घई, चंडीगढ़, प्रवासी भारतीयों (एन. आर. आईज़) की सुविधा के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एन. आर. आईज़ की शिकायतों और ज़मीन के रिकार्ड का पता लगाने के लिए उनके लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर ‘94641- 00168’ की शुरुआत की। यह नंबर जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने इसको विदेशों में रह रहे समूचे पंजाबी भाईचारे के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस समूची प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य एन. आर. आईज़ की सेवाओं के तत्काल निपटारे को यकीनी बनाना है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार इस बात के लिए पूरी तरह यत्नशील है कि दुनिया भर में सरदारी कायम करने वाले प्रवासी पंजाबियों के भाईचारे को अपने वतन के आने के मौके पर किसी किस्म की परेशानी पेश न आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एन. आर. आईज़ ने उनकी सख़्त मेहनत, समर्पित भावना और दृढ़ संकल्प से दुनिया भर में बुलन्दियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस बात के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है कि किसी भी प्रवासी पंजाबी को अपने पैतृक घर में आते समय मुश्किल का सामना न करना पड़े। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार यदि एन. आर. आईज़ की कोई शिकायतें हैं, तो उसके जल्द से जल्द हल को यकीनी बनाने के लिए हर संभव यत्न करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब निवासियों के लिए ज़मीन के रिकार्ड के मामलों के प्रति सुविधा के तौर पर ऐसे एक और नंबर 8194900002 की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इन नंबरों पर दर्ज होने वाली शिकायतों को 21 दिनों में सुलझाया जायेगा। भगवंत मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह प्रयास राजस्व विभाग के कामकाज को और ज्यादा प्रभावी बनाने के साथ-साथ पारदर्शिता लायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *