June 3, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

शिवालिक पत्रिका, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक बुद्धिजीवी नेता थे उनके निधन से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के लिए उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दारुण दुख में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.