January 21, 2025

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

1 min read

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिंदी दैनिक समाचार-पत्र दैनिक सवेरा के पत्रकार अमित शर्मा (46) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अमित शर्मा सरकाघाट के डबरोग क्षेत्र से संबंध रखते थे।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।