February 20, 2026

जालंधर से चरणजीत चन्नी लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने जारी की एक और सूची

नई दिल्ली , कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। सूची के मुताबिक पंजाब में 6 और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें जालंधर से चरणजीत चन्नी, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खैहरा और पटियाला से डा. धर्मवीर गांधी को टिकट दी गई है। इसके अलावा पार्टी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वह बीजेपी के मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *