February 20, 2026

केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया

नई दिल्ली , केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे। वर्तमान में वाइस एडमिरल त्रिपाठी नौसेना के उपप्रमुख हैं। इससे पहले वह पश्चिमी नौसेना कमान में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे।

करीब 40 वर्ष के अपने लंबे करियर में वह कई महत्वपूर्ण अभियानों से जुड़े रहे हैं। सैनिक स्कूल, रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड्गवासला के पूर्व छात्र दिनेश त्रिपाठी एक जुलाई, 1985 को नौसेना में शामिल हुए थे। संचार एवं इलेक्ट्रानिक युद्ध विशेषज्ञ त्रिपाठी ने सिग्नल कम्युनिकेशन ऑफिसर एंड इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर आफिसर के रूप में नौसेना के अग्रिम युद्धपोतों पर काम किया है।

बाद में गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रायर आइएनएस मुंबई के कार्यकारी अधिकारी एवं प्रधान युद्ध अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं। उन्होंने आइएनएस विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान भी संभाली है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी पत्नी शशि त्रिपाठी एक कलाकार और होम मेकर हैं। उनका पुत्र वकील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *